छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार नगर पालिका में जोगी कांग्रेस बिगाड़ सकती है समीकरण

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- बलौदाबाजार की शहर सरकार मिली जुली सरकार हो सकती है। भास्कर ने जो शुरुआती रुझान लिए हैं उसके अनुसार कुल 21 वार्डों में भाजपा को 7 से 9 सीट, कांग्रेस को 5 से 7 सीट, जोगी कांग्रेस को 3 से 5 सीट और निर्दलियों व अन्य को 2 से 3 सीटें मिलने की संभावना है। इस तरह नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार में त्रिशंकु सदन की संभावना दिख रही है। अभी शहर में भाजपा की 5 और कांग्रेस की 12 सीटें तथा 4 सीटेें अन्य के खाते में हैं, वहीं शहर के दो वार्ड ऐसे हैं जहां दोनों प्रमुख पार्टियों के साथ राजनीतिक जानकार कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। इसमें वार्ड 4 और 21 शामिल हैं, जहां कांग्रेस और जोगी कांग्रेस में कड़ी टक्कर नजर आ रही है।

प्रेक्षक मानते हैं कि इस बार के नपा चुनाव में जोगी कांग्रेस की उपस्थिति दोनों दलों के सारे समीकरणों को बिगाड़ सकती है। मतदान के बाद हालांकि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही बलौदाबाजार नगर पालिका की सत्ता पर काबिज होने के दावे कर रहे हैं। कांग्रेस तो 10 सीटें जीतने का दावा कर रही है तो वहीं भाजपा के दावे भी कांग्रेस से कम नहीं है। उधर जोगी कांग्रेस के नेताओं की आशाएं सातवें आसमान पर हैं, उनकी मानें तो शहर की अगली सरकार वे अपने दम पर बनाएंगे।

तमाम दावों के बावजूद पदाधिकारी और नेता दबी जुबान में चुनावी सफलता की अधिकतम संभावना को स्वीकार करते हुए जोड़-तोड़ में लग गए हैं, जीतने की संभावना वाले निर्दलियों को साधने के सारे जतन किये जा रहे हैं।

शहर सरकार

21 में 7 भाजपा, 6 कांग्रेस, 3 जोगी कांग्रेस तो 3 निर्दलियों के खाते में जाती दिख रही हैं

अध्यक्ष की दौड़ में 6 दावेदार शामिल हैं

शहर में पार्षद चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में 6 ऐसे नेता हैं जो अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं। वार्ड 12 से रूपेश ठाकुर और अशोक जैन व वार्ड 3 से संकेत शुक्ला, धीरज बाजपेयी अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर आमने-सामने हैं। नतीजों के बाद इनमें से दो दौड़ से निश्चित तौर पर बाहर हो जाएंगे वहीं वार्ड 21 के प्रत्याशी सुरेन्द्र जायसवाल और वार्ड क्रमांक 17 से जितेन्द्र महाले जोगी कांग्रेस से वे दो नाम है जो अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल है।

हम 10 से अधिक सीटें जीतेंगे : कांग्रेस का दावा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश यदु का कहना है कि नगर निकाय चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और पार्टी संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते हम शहर में 10 से अधिक सीटों पर हम जीत हासिल करेंगे।

विधायक बोले- जोगी कांग्रेस जीत रही

जोगी कांग्रेस के विधायक प्रमोद शर्मा का कहना है कि बलौदाबाजार नगर पालिका के चुनाव में हमारी पार्टी बहुत अच्छा परिणाम हासिल करेगी। हम शहर के 21 वार्डों में से 13 वार्डों में जीत दर्ज करने जा रहे हैं। पालिका की सत्ता पूर्ण बहुमत के साथ जोगी कांग्रेस के हाथों में होगी।

इन वार्डों में जीत के दावे कर रहीं प्रमुख पार्टियां

भाजपा का दावा: 1, 2, 3, 6, 8, 9, 10, 13, 17, 6, 19

कांग्रेस का दावा: 3, 4, 5, 10, 11, 12, 14, 17, 19, 21

जोगी कांग्रेस का दावा: 1, 4, 5, 6, 8, 11, 16, 17, 18, 21

हम 10 से 12 सीट जीत रहे : भाजपा का दावा

भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. सनम जांगड़े ने कहा कि मतदाता भाजपा के पक्ष में नजर आए। हम बलौदाबाजार नगर पालिका में 10 से 12 सीट जीत रहे हैं। बलौदाबाजार नगर पालिका में अध्यक्ष भाजपा का ही होगा। हमारे प्रत्याशियों ने खूब मेहनत की है, हर हाल में जीतेंगे।

भाटापारा: 8 वार्डों में कांग्रेस-भाजपा में टक्कर, 23 में निर्दलीय बड़ी चुनौती

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button