छत्तीसगढ़

पांच भाजपाई और चार निर्दलीय पार्षद संभावित अध्यक्ष के साथ टूर पर गए

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ लवन-  नगर पंचायत चुनाव के परिणाम में निर्दलीय 6, भाजपा 5, कांग्रेस 3 व बसपा पार्षदों की संख्या 1 है। नगर में अध्यक्ष पद के लिए अनुसूचित जाति वर्ग महिला के लिए आरक्षित है जिसमें वार्ड 3 और 6 आरक्षित हैं।

वार्ड 3 से कांग्रेस से दीपमाला अनंत विजयी हुई हैं और वार्ड 6 से भाजपा की मीना बारवे विजयी हुई हैं। वार्ड 13 में निर्दलीय से गंगा कुल्लू रात्रे विजयी हुई है । इन्हीं तीनों वार्डों में से कोई एक महिला पार्षद अध्यक्ष बनेगी। भाजपा से मीना बारवे को अध्यक्ष बनाने के लिए 5 भाजपा पार्षदों के साथ 4 अन्य निर्दलीय व कुछ पार्षदों को लेकर बाहर चले जाने की खबर है। कांग्रेस की दीपमाला अनंत को अध्यक्ष बनाए जाने के लिए कांग्रेस के तीन पार्षदों के साथ निर्दलीय पार्षदों को लेकर नगर से बाहर चले जाने की खबर जोर शोर से चल रही है वहीं नगरवासियों द्वारा नगर में यह चर्चा का विषय बना है कि भाजपा और कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर निर्दलीय पार्षदों के बाहर जाने से खरीद-फरोख्त होने से इनकार नहीं किया जा सकता। 24 दिसंबर को परिणाम के कुछ समय से ही पार्षदों की बाहर चले जाने की जानकारी है।

लवन भाजपा मंडल अध्यक्ष बोले- हां मेरी सहमति से गए

लवन भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि लवन नगर पंचायत में अध्यक्ष पद भाजपा के बनाए जाने हेतु भाजपा के 5 विजयी पार्षदों के साथ निर्दलीय एवं कुछ पार्टी के पार्षदों का समर्थन है, वे उनकी सहमति से बाहर गए हैं जबकि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवीलाल बारवे का कहना है कि पार्षदों के गायब होने के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button