कुंभ राशि वाले 25 थे चुनाव मैदान में, इनमें से 6 जीते

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ कवर्धा- कवर्धा नगर पालिका के चुनाव में अलग-अलग दल व बिना दल के 89 प्रत्याशी मैदान में थे। इन प्रत्याशियों के बीच जंग तो थी ही, लेकिन इनके नाम की राशियों के बीच भी अलग तरह की ही जंग थी। इनमें कुछ राशि नाम वाले प्रत्याशियों की संख्या कहीं ज्यादा थी, तो कुछ की संख्या बेहद कम। ज्योतिष की 12 राशियों में से 9 राशि नाम वाले प्रत्याशियों को विजयश्री मिली है, जबकि मीन, मिथुन और कर्क राशि नाम वाले प्रत्याशियों को पराजय मिली है।
शहर सरकार बनाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे 89 प्रत्याशियों में संख्या के आधार पर सर्वाधिक प्रत्याशी कुंभ राशि नाम वाले थे। जबकि सबसे कम कर्क राशि के प्रत्याशी थे। दूसरे स्थान पर तुला राशि, तीसरे स्थान पर मेष व वृषभ राशि, चौथे स्थान पर सिंह राशि, पांचवे स्थान पर धनु राशि के जातक थे। इसके अलावा कन्या, वृश्चिक, मीन, मकर, मिथुन व कर्क राशि के जातक भी चुनावी मैदान में दांव आजमा रहे थे। चुनाव मैदान में सबसे ज्यादा 25 प्रत्याशी कुंभ राशि के थे। इसके बाद तुला राशि के 11, मेष राशि के 8, वृषभ राशि के 8, सिंह राशि के 7, धनु राशि के 6, कन्या राशि के 5, मीन राशि के 5, वृश्चिक राशि के 5, मकर राशि के 4, मिथुन राशि के 4 व सबसे कम कर्क राशि नाम वाले सिर्फ 1 प्रत्याशी ने अपना भाग्य आजमाया था। अब इनमें से विजयी राशियों के नाम सामने आ चुके हैं, ऐसे में आगे अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। मिथुन, मीन और कर्क राशि वाले एक भी उम्मीदवार जीतने में कामयाब नहीं रहे। जबकि कुंभ राशि वाले सर्वाधिक 6 प्रत्याशी जीतकर आए। इसी तरह सिंह राशि वाले 4, कन्या राशि के 3, मेष राशि के 3, मकर राशि के 3, वृषभ राशि के 2, तुला राशि के 2, वृश्चिक राशि के 2 व धनु राशि के 2 जातक विजेता बने।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117