छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव परिणाम, जानें- हर सीट का अपडेट

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- छत्तीसगढ़ के 151 नगरीय निकायों में से ज्यादातर में कांग्रेस ने निर्णायक बढ़त बना ली है। नगर निगम के साथ नगर पालिका और नगर पंचायत में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पार्षदों ने जीत दर्ज की है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रदेश के 1985 पार्षद पद में से 901 पर कांग्रेस, 791 पर भाजपा, 17 पर जकांछ और 276 पर निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की है।

वहीं, प्रदेश के दस नगर निगम में पांच पर कांग्रेस और दो पर भाजपा पार्षद बहुमत में चुनकर आए हैं। जबकि तीन नगर निगम में कांटे का मुकाबला है, जिसमें महापौर के चुनाव में निर्दलीय निर्णायक भूमिका में रहेंगे। कांग्रेस जगदलपुर, दुर्ग, रायगढ़, चिरमिरी और अंबिकापुर नगर निगम में बहुमत में है। जबकि भाजपा बिलासपुर और कोरबा में निर्णायक बढ़त बनाए हुए है। तीन नगर निगम धमतरी, राजनांदगांव और रायपुर में कांटे का मुकाबला देखने को मिला।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button