Saif Ali Khan Attack Latest Update: सैफ अली खान पर हमला से पहले गर्ल्स नाइट पार्टी एन्जॉय कर रही थीं करीना कपूर? अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, जो अपनी शांत और विवादों से दूर रहने वाली छवि के लिए जाने जाते हैं, बीती रात एक जानलेवा हमले का शिकार हो गए। यह घटना मुंबई के बांड्रा इलाके में उनके घर पर हुई, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद अब एक्टर का इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है। इसी बीच करीना कपूर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया।
वायरल हो रहा इस इस पोस्ट में एक तस्वीर नजर आ रही है। जिसमें टेबल पर कुछ खाने पीने की चीजें देखाई दे रही है। फोटो के साथ कैप्शन दिया गया है, ”गर्ल्स नाइट आउट।’ जिसे देखकर अब कायास लगाया जा रहा है कि बुधवार की रात करीना अपनी सबसे अच्छी दोस्तों के साथ एक पार्टी में शामिल होने के लिए बाहर निकली थीं। उन्होंने सोनम कपूर, करिश्मा कपूर और रिया कपूर के साथ अपनी “गर्ल्स नाइट” की एक झलक शेयर की थी। करीना के साथ इस दौरान सैफ अली खान भी थे। फिलहाल इस बात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि करीना ने अपनी बहन करिश्मा कपूर की स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर री-शेयर किया है।
आपको बता दें फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में सैफ अली खान का ऑपरेशन चल रहा है। उनकी गर्दन, रीढ की हड्डी में चोट आई है। प्लास्टिक और न्यूरो सर्जन फिलहाल उनकी सर्जरी कर रहे हैं। सुबह करीब 4:30 बजे करीना कपूर और करिश्मा कपूर अस्पताल पहुंचे हैं। हमलावर ने सैफ पर 6 वार किए है जिससे उनकी बांह में भी चोट आई है।