Uncategorized

Today News and LIVE Update 06 April 2025: देशभर में आज भव्य दिव्य राम नवमी उत्सव… पीएम मोदी देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का करेंगे उद्घाटन, सीएम मोहन यादव इन जिलों के दौरे पर, जानें देशभर की बड़ी खबरें

Today News and LIVE Update 06 April 2025 | Image Source | IBC24

देशभर में आज भव्य दिव्य राम नवमी उत्सव

Today News and LIVE Update 06 April 2025: आज रामनवमी के पावन अवसर पर राम की नगरी अयोध्या दिव्यता और भव्यता से सराबोर हो चुकी है। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर राम मंदिर सहित पूरे अयोध्या में उत्सव जैसा माहौल है। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से ओतप्रोत भक्तों की भारी भीड़ अयोध्या पहुंच रही है, जहां हर गली, हर द्वार और हर मंदिर को फूलों से सजाया गया है। यह राम मंदिर में रामलला का दूसरा जन्मोत्सव है जो बेहद ऐतिहासिक और अद्भुत होने जा रहा है। सुबह 9:30 बजे से शुभारंभ हुए कार्यक्रमों की शुरुआत रामलला के अभिषेक से हुई। इसके बाद 10:30 बजे से एक घंटे तक भगवान श्रीराम का विशेष श्रृंगार किया गया। भक्तों के लिए यह दृश्य अत्यंत भावुक और भक्ति भाव से परिपूर्ण रहा।

Read More: 06 April 2025 Ka Rashifal: रामनवमी पर इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बना ये अत्यंत दुर्लभ संयोग, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन?

पीएम मोदी देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का करेंगे उद्घाटन

Today News and LIVE Update 06 April 2025: आज पीएम मोदी तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे, और रामनवमी के खास मौके पर पीएम मोदी दोपहर 12 बजे भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल ‘नए पंबन रेल पुल’ का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान, वे सड़क पुल से एक ट्रेन और एक जहाज को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद, दोपहर 12:45 बजे पीएम मोदी रामेश्वरम के रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन करेंगे। मंदिर के दर्शन के बाद, दोपहर 1:30 बजे, वे रामेश्वरम में तमिलनाडु में 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेल और सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और इन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Read More: Ayodhya Ram Navami 2025 LIVE: अयोध्या में रामनवमी की धूम, रामलला के दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का जनसैलाब, झलकियां देख हो जाएंगे गदगद

सीएम मोहन यादव इन जिलों के दौरे पर

Today News and LIVE Update 06 April 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (रविवार) को राज्य के चार प्रमुख स्थानों – नर्मदापुरम, मैहर, अमरपाटन और चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक और विकासात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 9:30 बजे भोपाल से नर्मदापुरम के लिए रवाना होंगे। नर्मदापुरम में एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे दोपहर 1:00 बजे मैहर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव रोड शो करेंगे दोपहर 1:40 बजे मां शारदा देवी मंदिर, मैहर में दर्शन और पूजन करेंगे। दोपहर 2:23 बजे मैहर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।

Related Articles

Back to top button