छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता अंकित गौरहा : लिंगियाडीह में गरीबों के घरों को तोड़ने की तैयारी को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने प्रशासन और सरकार पर तीखा हमला बोला है, उनका कहना है कि विकास के नाम पर गरीबों को उजाड़ने की साजिश रची जा रही है। 113 गरीब परिवारों को रास्ता चौड़ा करने के नाम पर बेघर करने की तैयारी की जा रही है, जो कि संविधान और लोकतंत्र का अपमान है ।

वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल ने बताया कि 51 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन जारी है, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई है, जो कि सत्ता की महिलाओं के प्रति असम्मान को दर्शाता है ।

पूर्व विधायक शैलेश पांडे और त्रिलोक श्रीवास ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया है और गरीबों के घरों को तोड़ने की कार्रवाई को तानाशाही नीति बताया है ।

Related Articles

Back to top button