छत्तीसगढ़

विधायक व सांसद मेला मड़ाई पहुंच कर भ्रमण किया

भानपुरी । बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पंखनाकोगेरा मड़ई मेला में विधायक चंदन कश्यप व बस्तर सांसद दीपक बैज पहुंचे ग्राम वासियों को मेला की शुभकामनाएं दी मेले में दूरदराज के लोग भी पहुंचे ।
नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप व बस्तर सासद दिपक बैज को ग्राम वासियों द्वारा मेला मड़ाई का निमंत्रण दिया गया था मेला में विधायक चंदन कश्यप व बस्तर सांसद दिपक बैज पहुंचने पर ग्राम वासियों को मेला मड़ाई की बधाई एवं शुभकामनाएं दी पूरे मेला मड़ाई का में भ्रमण किया गया। इसके बाद मड़ई स्थल पर विराजित किया गया।


इस अवसर नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप व बस्तर सांसद दिपक बैज ने कहा कि मड़ई मेला हमारे संस्कृति की अनमोल धरोहर है। आपसी सदभाव के साथ यह समारोह मनाया जाता है। खुशियों के पल को आपस में मिल बांटकर अपनों के साथ मनाने की परंपरा सचमुच में एक सुखद अहसास कराता है। मेला में स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया गया था जिसमें ग्रामीणों को इसका लाभ लेने के लिए कहा गया ग्रामवासियों के प्रति आभार प्रकट किया । ग्राम पंचायत पंखनाकोगेरा के द्वारा रात्रि के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ओड़िया नाटक का आयोजन किया गया था इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
इस अवसर पर श्याम दीवान ,अटल वाजपेई, श्याम सुंदर पांडे गोपी बघेल ,अयोध्या प्रसाद पांडे, अनिल बघेल,

Related Articles

Back to top button