Uncategorized

#SarkarOnIBC24 : Rajnandgaon में पुलिस भर्ती प्रक्रिया रद्द.. सीएम के निर्देश पर गृहमंत्री ने उठाया कदम, सियासत हुई शुरु

CG Police Bharti 2024 /Image Credit : IBC24

रायपुर : CG Police Bharti 2024: छत्तीसगढ़ में एक तरफ सरकार सुशासन पर्व मना रही है तो दूसरी ओर राजनांदगांव में पुलिस भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी गई। वजह है भ्रष्टाचार की शिकायतें, एक आरक्षक की खुदकुशी और तमाम आरोप। भर्ती का रद्द होना ये बताता है कि दाल में काला बहुत है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनांदगांव आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी के बाद रद्द कर दिया है। वजह बनी परीक्षा में धांधली..और आरोपों के बाद आरक्षक का सुसाइड.. इसके बाद CM साय के निर्देश पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने परीक्षा रद्द कर दिया। दुर्ग IG दीपक कुमार झा ने जांच के लिए SIT टीम बनाई है, जो 10 दिन में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

यह भी पढ़ें : #SarkarOnIBC24 : 187 नगरी निकायों में अटल परिसर का भूमिपूजन, Congress ने परिसर के खर्चे पर सवाल उठाकर कसा तंज 

CG Police Bharti 2024:  अब सवाल ये उठता है कि सरकार को आरक्षक प्रक्रिया को रद्द करने की जरूरत क्यों पड़ी। 16 नवंबर 2024 से भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी करने का आरोप लगा। कई अभ्यर्थियों का नंबर बढ़ाने के आरोप लगे। ड्यूटी कर रहे 14 पुलिस आरक्षकों पर अभ्यर्थियों पर लाभ पहुचाने का संदेह लगा। जिसके बाद एक आरक्षक खुदकुशी कर ली। सरकार ने इधर भर्ती प्रक्रिया रद्द करने का फैसला लिया, तो कांग्रेस ने पूरी सरकार की नीति और नियत पर भी सवाल उठा दिए।

फिलहाल पुलिस भर्ती प्रक्रिया गड़बड़ी मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार आरक्षक भी शामिल हैं..लेकिन सरकार ये फैसला ये भी बताता है कि पानी सिर से ऊपर आने पर ही रद्द किया गया है। अब सवाल ये है कि इस पूरे खेल के पीछे कौन है..और भर्ती प्रक्रिया में आखिर सेंधमारी कैसे हुई?

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button