Uncategorized

प्रदेश भर में शीतलहर की चेतावनी बरकरार

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ रायपुर- राजधानी समेत प्रदेश भर में शीतलहर की चेतावनी बरकरार है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम पारा गिर गया। अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ । गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री नीचे था। न्यूनतम तापमान 15. 4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम था। प्रदेश भर में लगातार दूसरे दिन भी कुछ जगहों पर कोहरा तो कहीं हल्की बारिश हुई। न्यूनतम तापमान में प्रदेश के रायपुर समेत कई संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button