CG Weather Update : प्रदेश में और बढ़ेगी ठंड, इन जिलों में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं का आगमन लगातार जारी है। इसी कारण से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से रात और दिन दोनों के तापमान में गिरावट हुई है, जिसके वजह से रात के साथ अब दिन में भी कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई क्षेत्रों को लेकर शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में आज और कल दो दिन शीतलहर रहने की संभावना है। वहीं आगामी दो दिनों तक मौसम में अभी कोई बदलाव नहीं होगा।
मौसम एक्सपर्ट ने कही ये बात
CG Weather Update : मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड से ठिठुरन शुरू हो गया है। अब ओस की बूंदें जमकर बर्फ बदलने लगी है। हालांकि अब न्यूनतम तापमान में अब बदलाव नहीं होगा।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होने के साथ ही शीतलहर चलने की संभावना जताई है। ऐसे में ठंड कंपकंपाने लगी है। रात के साथ ही अब दिन में भी ठंड लगने लगी है। लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को रायपुर में ठंड बढ़ी है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान नीचे गिरने से ठंड में बढ़ोतरी होगी।