Uncategorized

Sunil Soni Oath Ceremony: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी को दिलाई शपथ, सीएम साय भी रहे मौजूद

Sunil Soni Oath Ceremony

रायपुर: Sunil Soni Oath Ceremony विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभागार में आयोजित समारोह में नव निर्वाचित विधायक सुनील सोनी को विधायक पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रीगणों और विधायकों ने सोनी को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी।

Read More: शर्मसार हुआ पवित्र रिश्ता! अपनी बेटी के साथ कमरे में संबंध बना रहा था शख्स, रोने की आवाज सुनकर मां ने खोला दरवाजा तो उड़ गए होश 

Sunil Soni Oath Ceremony विधायक सुनील सोनी ने शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा और उनकी सेवा में समर्पित रहूंगा।

Read More: shani dosh nivaran mantra: आर्थिक तंगी से परेशान हैं आप, रिश्तों में बढ़ रहा तनाव ? रोज पढ़ें शनि दोष निवारण ये मंत्र 

इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, किरण सिंह देव, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहब एवं जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

Read More: shani dosh nivaran mantra: आर्थिक तंगी से परेशान हैं आप, रिश्तों में बढ़ रहा तनाव ? रोज पढ़ें शनि दोष निवारण ये मंत्र 

आपको बता दें सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश वर्मा को 46000 से अधिक वोटों से हराया था। सुनील सोनी को कुल 89220 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी आकाश वर्मा को 43053 वोट ही मिले थे।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

Related Articles

Back to top button