Uncategorized

Maharashtra Election Result 2024 :महाराष्ट्र में बीजेपी को अकेले दम पर बहुमत! नहीं ​पड़ेगी शिंदे और अजित पवार की जरूरत

Maharashtra Election Result 2024

नागपुर: Election Result 2024 Live: शुरुआती रुझान के मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। चौकाने वाली बात यह है कि महायुति को 199 सीटों पर रुझानों में आगे चल रहे हैं, और बीजेपी अकेले दम पर बहुमत हासिल करने की ओर बढ़ रही है, इससे साफ हो रहा है कि बीजेपी ही अपना सीएम यहां बनाएगी। उन्हे सहयोगियों की भी जरूरत नहीं होगी।

BJP will get majority on its own seat in Maharashtra हालाकि माना जा रहा है कि बीजेपी अपने सहयोगियों को छोड़ेगी नहीं, लेकिन सीएम जरूर भाजपा का बनते दिख रहा है। वहीं महाविकास अघाड़ी 79 पर आगे चल रही है। अन्य 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं। नागपुर सीट से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आगे चल रहे हैं। बारामती से उपमुख्यमंत्री अजित पवार आगे चल रहे हैं।

Election Result 2024 : महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के आज वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में एनडीए और इंडिया के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई है, दोपहर तक स्पष्ट होने लगेगा कि दोनों राज्यों में किसी सरकार बन रही है। महाराष्ट्र में इस बार मुकाबला बेहद कांटे का नजर आ रहा है। यह जंग महाविकास अघाड़ी और महायुति के बीच थी। महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस के अलावा शिवसेना (UBT) और एनसीपी (SP) है। वहीं महायुती में बीजेपी के साथ शिवसेना और एनसीपी है। फिलहाल महाराष्ट्र में महायुति की सरकार है।

Maharashtra Election Result 2024 : महाराष्ट्र चुनाव परिणाम अपडेट्स

महाराष्ट्र का मुकाबला इसलिए भी रोचक है क्योंकि यहां एनसीपी और शिवसेना को दो धड़े खुद को साबित करने की भी लड़ाई लड़ रहे हैं। अजित पवार की बगावत के बाद एनसीपी के दो धड़े हो गए थे। वहीं एकनाथ शिंदे के साथ 40 विधायकों की बगावत की वजह से शिवसेना बंट गई थी। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। महाराष्ट्र में कुल 288 सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

read more; Vijaypur Upchunav Result 2024 Update: विजयपुर सीट में फीकी पड़ी कांग्रेस, इतने वोटों से आगे निकले रामनिवास रावत

read more:  Jharkhand Election Results 2024 LIVE : झारखंड में कांटे की टक्कर | रुझानों में NDA 25 सीट पर आगे

Related Articles

Back to top button