आज इन चार राशियों पर मेहरबान रहेंगी धन की देवी लक्ष्मी, खूब तरक्की करेंगे जातक, जमकर होगी धन वर्षा

22 November 2024 Horoscope: हिंदू धर्म में हर दिन, तिथि, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्त, तीज-त्योहारों का खास महत्व होता है। अभी नवंबर का महीना चल रहा है। आज 22 नवंबर को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की उपासना की जाएगी। इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र और ब्रह्म योग का संयोग बना है।
Read More: Tips for parents of Jaya Kishori: बच्चों को सफल और काबिल बनाने के लिए अपनाएं जया किशोरी के ये टिप्स
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज शुभ समाचार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को ज्ञान बटोरने और बांटने दोनों का ही मौका मिलेगा। आपको अधीनस्थों के साथ जानकारी शेयर करने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापारिक दृष्टि के लिहाज से दिन ठीक ठाक रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण संबंधी खुशखबरी मिलने की संभावना है। साझेदारी में कारोबार शुरू करने के लिए दिन शुभ है। काम के सिलसिले में युवा वर्ग को यात्रा करनी पड़ सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जो लोग प्रबंधन के क्षेत्र में हैं, उन्हें अच्छी सफलता प्राप्त होगी। हार्डवेयर का कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। युवा वर्ग को संकोची स्वभाव को त्यागना होगा, अन्यथा लोग आपको मतलबी और अहंकारी समझ सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के आईटी से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के काम से किसी अन्य शहर जाना पड़ सकता है। तेल का काम करने वालों के लिए दिन शुभ है। दिन के अंत तक कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना है।