छत्तीसगढ़

बड़े राजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का हुआ बैठक, आवश्यक विषयों पर की गई चर्चा

बोरगांव/विश्रामपुरी । विकासखंड मुख्यालय बडेराजपुर के कांग्रेस भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का आवश्यक बैठक रखी गई थी, जिसमें आने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध पर विस्तरीत चर्चा किया गया। जिसमें पार्टी के सभी कार्याक्रताओं को जाकर अपनी अपनी ग्रामों में बैठक कर आपसी सलाह मशविरा कर जीतने वाले उम्मीदवारो को प्रत्याशी बनाने का निर्देष जारी किया गया, साथ वि0 बड़ेराजपुर के सभी धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी हेतु क्षेत्रिय विधायक के अनुशंसा पर दस सदस्यीय समीती गठित कर संम्बधित उपार्जन केन्द्रो में एक प्रति सूची भेजे जाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हीरा लाल नेताम, धन्नू राम मरकाम, प्रदेश प्रतिनिधि हीरामन पाण्डे, ब्लॉक उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि साजीद आडवानी, मनोज तिवारी, जेठू राम मण्डावी, महगू राम, राधे बघेल, मेघऊ राम कुलदीप, रामचरण शोरी, सुरजा मरकाम, निर्मला शोरी, उग्रेस नेताम, रामसाय मरकाम, जफर आडवानी, सहित क्षेत्र के कांग्रसी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button