छत्तीसगढ़

बड़े राजपुर के दो छात्राओं का राष्ट्रीय खेल मे हुआ चयन

बोरगांव/विश्रामपुरी । वि.खण्ड बडेराजपुर मुख्यालय के संचालित शाउमा विद्यालय विश्रामपुरी के टेनिस बाल क्रिकेट मे कक्षा 12वीं में अध्ययनरत 19 वर्षीय होलिका नेताम एवं कक्षा 9वी में 17 वर्षीय सावित्री मरकाम का चयन राष्ट्रीय स्तर खेल के लिए हुआ। होलिका नेताम दिनांक 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक रायसेन (म0प्र0) एवं सावित्री मरकाम दिनांक 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक पिपलिया मंडी जिला मंदसोर म0प्र0 में आयोजित 65 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता मे भाग लेगें।

चयनित छात्राओ को सस्था के प्राचार्या पीएल ध्रुव एवं मंगऊ राम मरकाम व्यायम शिक्षक, केके नाग व्याख्याता, आरएल मण्डावी व्याख्याता, एसएस नेताम, सीएस मरकाम, पीएन सेनबेर, एवं समस्त स्टॉफ ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाए दी।

Related Articles

Back to top button