छत्तीसगढ़

मध्य रेलवे में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ यात्री गाडियाँ परिवर्तित मार्ग से चलेगी ।*

*मध्य रेलवे में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ यात्री गाडियाँ परिवर्तित मार्ग से चलेगी ।*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर :- 17 अक्टूबर 2024
रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के कसारा स्टेशन में प्लेटफार्म के विस्तार एवं चौड़ीकरण हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-
*परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियाँ :-*
01. दिनांक 18 अक्टूबर 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया जलगाँव-नंदुरबार-भेस्तान-वसई रोड के रास्ते एलटीटी जाएगी ।
02. दिनांक 18 अक्टूबर 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया जलगाँव-नंदुरबार-भेस्तान-वसई रोड के रास्ते सीएसएमटी जाएगी ।
03. दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया जलगाँव-नंदुरबार-भेस्तान-वसई रोड के रास्ते सीएसएमटी जाएगी ।
04. दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया मनमाड-अहमदनगर-दौंड कॉर्ड लाइन के रास्ते पुणे जाएगी ।

*देरी से रवाना होने वाली गाड़ी :-*
01. दिनांक 20 अक्टूबर 2024 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12869 सीएसएमटी–हावड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 30 मिनट देरी से रवाना होगी ।
02. दिनांक 20 अक्टूबर 2024 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12809 सीएसएमटी–हावड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 03 घंटे देरी से रवाना होगी ।
03. दिनांक 20 अक्टूबर 2024 को एलटीटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18029 एलटीटी शालीमार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button