छत्तीसगढ़

आपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता, अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार। बिल्हा पुलिस की अवैध शराब ब्रिकी व परिवहन पर कार्यवाही। बीट भ्रमण व जनसम्पर्क पर मिल रही अवैध कार्य की सूचना।आरोपी भारी मात्रा मे अवैध शराब ब्रिकी कर रहा था।

आपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता, अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार। बिल्हा पुलिस की अवैध शराब ब्रिकी व परिवहन पर कार्यवाही। बीट भ्रमण व जनसम्पर्क पर मिल रही अवैध कार्य की सूचना।
आरोपी भारी मात्रा मे अवैध शराब ब्रिकी कर रहा था।

आरोपीगण के कब्जे से देशी मदीरा प्लेन 40 नग व देशी मसाला 30 नग बरामद
शराब परिवहन हेतु उपयोग किया गया हीरो स्पलेण्डर मोटर साइकिल सीजी10सीजी0925 जप्त
आरोपीगण से 12.10 लीटर शराब कीमती 6200 रूपये जप्ती।
आरोपीगण से शराब ब्रिकी रकम 4020 रूपये की जप्ती।
दोनो आरोपियो को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
नाम आरोपी – 1. रामकुमार पटवा पिता महेतरू पटवा उम्र 40 वर्ष निवासी पौसरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
2. दुर्गेश कुमार पिता बोधराम उम्र 25 वर्ष निवासी पौसरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर थाना-बिल्हा जिला-बिलासपुर
अप.क्र. 583/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट
’’’’’’’’’
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणो से सम्पर्क कर अवैध शराब ब्रिकी एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 03.11.2026 कोे मुखबीर सूचना मिला कि अमेरी अकबरी गैस गोदाम के पास मे मो0सा0 हीरो स्पेण्डर क्रमांक सीजी10सीजी100925 मे दो व्यक्ति अवैध शराब ब्रिकी कर रहे है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर अमेरी अकबरी गैस गोदाम के पास घेराबंदी किया जहाॅ 02 व्यक्ति मो0सा0 मे मिले जो सफेद रंग के थैला मे भारी मात्रा मे देशी व मसाला शराब रखकर शराब ब्रिकी कर रहे थे जिसके नाम पता पूछने पर अपना-अपना नाम रामकुमार पटवा व दुर्गेश कुमार निवासी पौसरी का रहने वाला बताये, मौके पर देशी प्लेन 40 नग व मसाला 30 नग कुल 12.10 लीटर कीमती 6200 रूपये, शराब ब्रिकी करम 4020 रूपये व मोसा हीरो स्पलेण्डर क्रमांक सीजी10सीजी 0925 को जप्त कर दोनो आरोपियो को गिरफतार किया गया हैं जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जायेगा। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अजय साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक योगिता साहू, सउनि राकेश टाण्डे, आर. 1062 संजय निर्मलकर, आर. 803 उपेन्द्र ठाकुर, आर. 886 प्रताप साहू का विशेष योगदान रहा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button