4 नवंबर क्या कहते है आपके सितारे

कल का मेष राशिफल
मेष वालों के लिए कल का दिन अच्छा रहने वाला है. जमीन-जायदाद से जुड़े पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे और आपको कोई ऐसा काम करने का मौका मिल सकता है, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक लाभ के योग हैं. कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा भी फायदेमंद साबित हो सकती है. परिवार में सुखद माहौल रहेगा.
Taurus Horoscope: कल का वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों को कल राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा. आपके काम की तारीफ हो सकती है और कोई अधूरा काम पूरा होने की संभावना है. धन लाभ के साथ मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी हो सकती है. विरोधियों पर आपका पलड़ा भारी रहेगा.
Gemini Horoscope: कल का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए कल का दिन नई उम्मीदें लेकर आ सकता है. मनचाहे काम पूरे होंगे और नए काम की शुरुआत से लाभ मिलने के संकेत हैं. विरोधियों की चाल सफल नहीं होगी. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपका जरूरी काम बन सकता है. मन प्रसन्न रहेगा.
Cancer Horoscope: कल का कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के घर में कल कोई शुभ काम हो सकता है. आपको कोई अच्छी खबर या शुभ संदेश मिल सकता है. व्यापार और नौकरी में सफलता के योग हैं. घर के लिए जरूरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं. सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.
Leo Horoscope: कल का सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए कल का दिन उत्साह से भरा रह सकता है. सामाजिक संपर्कों का फायदा मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा. पहले से बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे. कारोबार में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है. परिवार के साथ कहीं घूमने या मनोरंजन की योजना बन सकती है. वाहन सुख के भी योग हैं.
Virgo Horoscope: कल का कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए कल नई उम्मीदों का दिन रहेगा. धैर्य और हिम्मत से आप अपने काम पूरे कर पाएंगे. आमदनी के नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी में मन लगेगा और किसी अच्छे काम के लिए प्रशंसा मिल सकती है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. स्वास्थ्य भी ठीक रहने की संभावना है.
कल का तुला राशिफल
तुला राशि वालों को कल कई परेशानियों से राहत मिल सकती है. मेहनत के दम पर आप सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे. आर्थिक स्थिति को संतुलित रखने में कामयाब रहेंगे, लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों पर खर्च बढ़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा और पढ़ाई में प्रगति के अवसर मिलेंगे.
Scorpio Horoscope: कल का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक वालों के लिए कल का दिन लाभदायक रह सकता है. राजनीतिक और सामाजिक संपर्कों से फायदा मिलेगा. कारोबार में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आर्थिक लाभ के साथ मान-सम्मान भी बढ़ेगा. मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. जमीन-जायदाद से जुड़े काम पूरे होने की संभावना है.
Sagittarius Horoscope: कल का धनु राशिफल
धनु राशि वालों का आत्मविश्वास कल बढ़ा रहेगा. लंबे समय से रुके कामों में तेजी आ सकती है. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा. किसी बड़ी योजना को पूरा करने में दूसरे लोगों का सहयोग मिल सकता है. अपने प्रयासों पर भरोसा रखें.
Capricorn Horoscope: कल का मकर राशिफल
मकर राशि वालों की आजीविका से जुड़ी चिंताएं कम हो सकती हैं. साहस के साथ किए गए कामों में सफलता मिलेगी. परिवार में सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे. विरोधियों पर जीत मिल सकती है. सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिलेगा. अगर किसी से पैसा लेना बाकी है, तो उसकी वापसी के संकेत हैं.
Aquarius Horoscope: कल का कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. लाभ से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं. परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा. आमदनी बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे संपर्क का दायरा बढ़ेगा. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा और मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है.
Pisces Horoscope: कल का मीन राशिफल
मीन राशि वालों को कल परेशानियों से राहत मिल सकती है. मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है. परिवार के किसी जरूरी काम को पूरा करने में आपकी समझदारी, धैर्य और सहनशीलता काम आएगी. परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होती नजर आएंगी.




