छत्तीसगढ़

बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दूल्हा सहित तीन की मौत

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ बेमेतरा- टराछत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शुक्रवार को रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बारातियों से भरी गाड़ी पलट गई, जिससे दूल्हे सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे के नांदघाट थाना के मोहलाइन गांव के पास बारातियों से भरी गाड़ी पलट गई। हादसे में तीन की मौत के अलावा दो लोग गंभीर घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स में भर्ता कराया गया है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक हादसे में मरने वाले दूल्हे का नाम हिमाचल यादव है, जिसकी बारात गृहग्राम से रायपुर के लिए रवाना हुई थी। मरने वाले में दूल्हे की बहन भी शामिल है। इसके अलावा वाहन चालक की भी मौत हो गई है।

 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button