दिग्गजों के चलते फसा पेच, 15 वार्डो में भाजपा कांग्रेस के टिकिट वितरण पर उठ रहे अनेको सवाल
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
RajeevGupta@sabkasandesh.com
केशकाल । नामांकन पूर्ण होते ही नगर पंचायत केशकाल में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई। गली मोहल्लों में चुनाव को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा करते नजर आ रहे हैं। चर्चा में दोनों पार्टियों द्वारा किसी को दरकिनार किया गया तो कहीं पर नए चेहरे पर भरोसा जताया गया तो कई प्रत्याशी बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया।
नगर के वार्ड क्र. 01 से जहां कांग्रेस ने पंकज नाग को टिकिट दिया वहीं भाजपा से रमशीला यादव को टिकिट दिया जो पिछले चुनाव में भाजपा से बगावत कर निर्दलीय लड़ चुनाव जीती थी, वहीं उसी वार्ड से प्रबल दावेदार ओर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पिला बाई जैन को भी भाजपा ने दर किनार कर दिया। वार्ड क्र. 02 से कांग्रेस से रोशन जमीर को टिकिट दिया है वहीं से भाजपा ने भी पूर्व पार्षद व अध्यक्ष के प्रबल दावेदार भूपेश चन्द्राकर को टिकिट दिया गया, जहां इस खेल में उल्लास साहू, जो कि भाजपा से टिकिट न मिलने पर निर्दलीय मैदान में खड़े है। वार्ड क्र. 03 से कांग्रेस से वेद व्यास पर भरोसा जताया तो वही भाजपा से युवा प्रत्याशी मनोज कमेटी को दिया गया वहीं लगातार तीन बार निर्दलीय होकर जीत दर्ज करने वाले बिहारी शोरी भी वार्ड के दमदार प्रत्याशी है। वार्ड क्र. 04 से भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नए चेहरे नज़र आ रहे है। वार्ड क्र. 05 से जहाँ कांग्रेस से कृष्ण दत्त उपाध्यय को टिकिट दिया वहीं भाजपा से नवदीप सोनी को टिकिट दिया गया लेकिन जीत की प्रबल दावेदार दोनों ही रीना राजपूत व साहनु कुँवर को भाजपा ने दर किनार कर दिया, साथ ही प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की उपाध्यक्ष व भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य व नगर अध्यक्ष पद की बेहतरीन भाजपा दावेदार रजिया खान का भी टिकिट वार्ड नम्बर 5 से काट दिया गया। वार्ड क्र. 06 बहुत ही मजेदार बन गया जहां कांग्रेस से जितेंद्र रज्जक को टिकिट दिया गया वही भाजपा से सुरेंद्र मिश्रा को टिकिट दिया गया है वही कांग्रेस से ही टिकिट मांग रहे सग्गीर खान भी निर्दलीय मैदान में आ चुके है जबकि मुश्लिम बहुलता वार्ड होने पर भी टिकिट वितरण समझ से परे है। वार्ड नम्बर 07 से जहां भाजपा से शशिकला ठाकुर को टिकिट दिया है वही कांग्रेस से कश्यप परिवार से टिकिट दिया गया है वही निर्दलीय के तौर पर दर्शना बुरड़ के आने से वार्ड में दोनों ही पार्टी सोच में पड़ गयी है।वार्ड नम्बर 08 वार्ड से भाजपा के ध्रुव परिवार से टिकिट दिया गया जहां कांग्रेस को आखरी तक प्रत्यासी के लिए झूझना पड़ा। वही वार्ड नम्बर 9 से जहां भाजपा से युवा चेहरा के रूप में वार्ड वासियो के मांग भूपेश सिन्हा को टिकिट दिया है वही कांग्रेस से हरेश कश्यप को टिकिट दिया गया जहां भाजपा से टिकिट ना मिलने पर नाराज़ राजकुमार यादव के आने से वार्ड में असमंजस का माहौल बन गया। वार्ड क्र 10 जहां से भाजपा ने राजू मालू को टिकिट दिया है जिसको आखरी समय मे प्रस्तावक खोजना पड़ गया वही कांग्रेस से दावेदार में यूनुस पारेख असलम मेमन यासीन मेमन में किसे पार्टी अधिकृत करती है ये भी सवाल है, वहीं इस वार्ड में दो प्रत्याशी तुला राम व मनसुख बुरड़ जो कि भाजपा से उस वार्ड जीत के प्रबल दावेदार है दोनों को संगठन के बड़े नेताओं ने दर किनार करते नज़र आये। वही भाजपा के केशकाल के बड़े पदाधिकारियों ने भी टिकिट वितरण को लेकर विरोध जाहिर किया वही वार्ड 11 व 12 जो कि पूरी तरह से मुश्लिम बहुल वार्ड के चलते कांग्रेस के खाते में जाने की उम्मीद लगाया जा रहा है। वही वार्ड 13 14 व 15 में कोई भी पार्टी द्वरा ज्यादा मेहनत नही करना पड़ रहा चूंकि टिकिट वितरण में दोनों पार्टी द्वारा अच्छे प्रत्याशी लाया गया है लेकिन वार्ड 15 से जहां एक ओर भाजपा से हेमन्त बांधे जो कि पिछली बार निर्दलीय जीत भाजपा में आए है वहा भाजपा से महेंद्र रामटेके टिकिट ना मिलने से निर्दलीय मैदान में है वही कांग्रेस से गुरुदयाल चालकी व बुदेश कोसरे में से किसे बी फार्म देती है यहां भी सोच का विषय है।
क्षेत्रीय विधायक की माने तो
सभी वार्डो से बात के बाद कांग्रेस विधायक व लोकप्रिय बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सन्त राम नेताम ने सभी वार्डो के कांग्रेस प्रत्याशी के जीत को लेकर आश्वस्त है व बागी हुए लोगो मे मानने को पार्टी कोशिश करेगा सभी को चुनाव लड़ने का हक़ है किंतु पार्टी द्वारा अधिकृत होने के बाद रूठे भाइयो को पार्टी मना लेगी।
मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी का कहना है
भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी ने भी 10 से अधिक वार्डो पर परचम लहराने की बात कर रहे लेकिन नगर में इस बार सभी का रुझान निर्दलीय चेहरों पर टिका हुआ है ज्ञात हो कि इस बार 5 से अधिक वार्डो में निर्दलीय फैसला आने का पूरा सम्भावना बना है।
अमीन मेमन का कहना है कि
केशकाल नगर के चुनाव के मास्टर माइंड ओर निर्दलीय चुनाव जीत अध्यक्ष बनने वाले अमीन मेमन के होने से कांग्रेस का पलड़ा भारी हो जाता है चूंकि कांग्रेस के दोनों ही लोकप्रिय चेहरे में है जहां विधायक सन्त नेताम लोगो की पहली पसंद है वही अमीन मेनन भी नगर में कांग्रेस को लेकर एक अलग ही पहचान बना रखे है इस बीच अमीन मेमन ने भी कहा कि भाजपा द्वारा गलत टिकिट वितरण से ही कांग्रेस प्रत्याशी की जीत तय हो चुका है बागी हुए लोगो को पार्टी मना लेगी चिंता की बात नही है
पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष का कहना है
वही पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र नेताम ने कहा कि भाजपा संघठन ने मुझे इस चुनाव टिकिट वितरण में नज़र अंदाज़ किया वरना नपं केशकाल के 10 वार्डो में भाजपा का परचम लहराना कोई बड़ी बात नही।