Uncategorized

Weather News: यहां भारी बारिश ने मचाई तबाही, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 170 लोगों की मौत, 56 जिलों में बारिश की चेतावनी

नेपाल: Nepal weather today live भारत के पड़ोसी देश नेपाल में इस समय भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते यहां बाढ़ आ गई है। यहां नदी उफान पर है। बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 170 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 40 लोग अभी भी लापता है। जिसकी रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।

Read more: Aaj Ka Rashifal : आज ये राशियां होंगी मालामाल.. बरसेगी बाबा महाकाल की कृपा, चांद की तरह चमक उठेगी किस्मत 

Nepal weather today live आपको बता दें कि शुक्रवार से पूर्वी और मध्य नेपाल के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए हैं और देश के कई हिस्सों में अचानक बाढ़ आ गई है। नेपाल के गृह मंत्रालय के अनुसार, नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 170 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 40 लोग लापता हैं। सभी सुरक्षा एजेंसियों की मदद से खोज एवं बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि नेपाली सेना ने देशभर में फंसे 162 लोगों को हवाई मार्ग से निकाला है।

Read More: Simple Unique Rangoli Designs: शारदीय नवरात्रि घर के मुख्य द्वार पर बनाए आसान रंगोली, हर कोई करेगा तारीफ 

56 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

शनिवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में 24 घंटे में 323 एमएम बारिश दर्ज की गई। यह पिछले 54 सालों में हुई सबसे अधिक बारिश है। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबंधन प्राधिकरण ने भी 77 में से 56 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्राधिकरण ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी।

#WATCH नेपाल में बाढ़ | देश भर में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 170 हो गई: गृह मंत्रालय

बचाव अभियान जारी है। pic.twitter.com/fSUuvWbhM6

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2024

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button