Uncategorized

इस वर्ष कई महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं घटित होंगी

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार- इस वर्ष कई महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं घटित होंगी। इस साल की पहली तीन पूर्णिमा पर चांद सुपरमून वाले अवतार में होगा। अर्थात आगामी तीन पूर्णिमा चांद अपने आकार में बहुत बड़ा दिखाई देगा। इसका कारण चन्द्रमा की पृथ्वी से करीबी है। जनवरी से मार्च में पड़ने वाली पूर्णमासी को चंद्रमा पृथ्वी के बहुत ही करीब होगा, इससे वो सामान्य रूप से बड़ा दिखाई देगा। 21 जनवरी, 19 फरवरी और 20 मार्च को पड़ने वाली पूर्णिमा में ये नजारा देखने को मिलेगा। वैसे तो सालभर में 12 से 13 चक्कर चंद्रमा पृथ्वी के लगाता है और तीन से चार मौके आते हैं, जिसमें चंद्रमा पृथ्वी के निकट से गुजरता है लेकिन ऐसा संयोग बहुत कम होता है कि लगातार तीन पूर्णिमा में ऐसा हो। सुपरमून के साथ-साथ 21 जनवरी को चंद्रग्रहण भी है, हालांकि यह भारत में नहीं दिखेगा, लेकिन उसके प्रभाव से लालिमा लिए हुए नजर आएगा जिसे ब्लडमून भी कहते हैं।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button