Uncategorized

खरीदी केंद्र में बीते दो दिनों से बारदाने नहीं होने से धान खरीदी बंद

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ दानिकुंडी- भर्रीडांड़ धान खरीदी केंद्र में बीते दो दिनों से बारदाने नहीं होने से धान खरीदी बंद है। बारदाने के नहीं होने से दूर से आए किसानों को धान की गाड़ियों के साथ केंद्र के समीप सड़क पर ही धान की बोरियां रखकर रतजगा करना पड़ रहा है।

बड़ी संख्या में किसान अपनी धान तौल कराने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से आसपास के किसानों को टोकन दिया जा रहा, जिससे बारदाने आने पर क्रमशः धान खरीदी की जा सके। दो दिनों में साथ से अधिक किसानों को टोकन बांट दिया गया है। इसमें लगभग दो हजार क्िवटल धान का पंजीयन किया जा चुका है। समर्थन मूल्य बढ़ने से अचानक आई धान की बिक्री में तेजी से केंद्र में भीड़ भी बढ़ गई है। वहीं धान खरीदी केंद्र में बारदाने नहीं होने से कृषकों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों को धान को केंद्र के अंदर ले जाने व सुरक्षित रखने के लिए भी उधा अधिकारियों से आदेश लेनी पड़ रहा है। इस कारण छोटे किसान धान को केंद्र के बाहर ही रखवाली कर रहे हैं। वहीं केंद्र में बारदाने के नहीं होने पर बात करने पर इसकी जिम्मेदारी लेनी को कोई तैयार नहीं है। सभी इस बात को एक-दूसरे पर थोप रहे हैं।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button