छत्तीसगढ़

कोंडागांव नगर पालिका के भाजपा पार्षद उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

कोंडागाँव । नगरीय निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया में अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं जिसके तहत आज दिनांक 5.12.2019 को कोंडागांव नगर पालिका के भाजपा पार्षद उम्मीदवारों ने पूर्व मंत्री लता उसेंडी, जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष तरसेम सिंह गिल, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि मनोज जैन के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से रैली निकाली। यह रैली शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शीतला मंदिर राम मंदिर पहुंची जहां पर सभी प्रत्याशियों ने शीतला माता मंदिर में मां शीतला एवं राम मंदिर में भगवान राम से आशीर्वाद प्राप्त किया। यह रैली जयस्तंभ चौक से गांधी वार्ड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची जहां पर सभी पार्षद उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पूर्व दाखिल किया।

इस नामांकन रैली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपने पार्षद उम्मीदवारों का गर्मजोशी के साथ माला पहनाकर स्वागत भी किया। रैली में भारतीय जनता पार्टी मंडल कोंडागांव शहर की सभी कार्यकर्ता एवं मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए ।

Related Articles

Back to top button