छत्तीसगढ़

अमानक स्तर का धान खरीदी किये जाने वाले उपार्जन केंद्र प्रभारी के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र जरहागांव, बरेला और दशरंगपुर का औचक निरीक्षण ढ़ेरी लगाकर ही धान तौलने समिति प्रबंधकों को दिए निर्देश

अमानक स्तर का धान खरीदी किये जाने वाले उपार्जन केंद्र प्रभारी के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही
कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र जरहागांव, बरेला और दशरंगपुर का औचक निरीक्षण
ढ़ेरी लगाकर ही धान तौलने समिति प्रबंधकों को दिए निर्देश

मुंगेली सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- खरीफ विपणन वर्ष

2019-20 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे द्वारा धान खरीदी केंद्रों का लगातार आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर डाॅ. भुरे और जिले के पुलिस अधीक्षक श्री सीडी टंडन ने आज विकासखण्ड मुंगेली के धान खरीदी केंद्र दशरंगपुर, जरहागांव और बरेला का औचक

 

निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होने स्टेक से अलग कर धान की बोरी से धान निकालकर धान की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की। इसी तारतम्य में उन्होने समिति प्रबंधकों को साफ-सुथरा और ढ़ेरी लगाकर ही धान तौलने के निर्देश दिये। उन्होने

 

 

कहा कि समितियों में साफ-सुथरा धान खरीदने के निर्देश दिये गये है। इसके बावजूद भी यदि कोई समिति प्रबंधक अमानक स्तर का धान खरीदी करता है तो संबंधित समिति प्रबंधक के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में कोचियों, बिचैलियों द्वारा भी धान खपाने का प्रयास किया जाएगा। इस हेतु उन्होने कोचियों का चिन्हांकन करने, उन पर सतत निगाह रखने के भी निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कोचियों और बिचैलियों से किसी भी हालत में धान न खरीदें। यदि कोचियों और बिचैलियों से धान खरीदी की जरा भी जानकारी मिलेगी तो संबंधितों के विरूद्ध सख्त दण्डात्मक कार्यवाही करने की भी बात कही। इस अवसर पर उन्होने धान खरीदी कार्य के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों के धान खरीदी केंद्रों के भ्रमण की भी जानकारी प्राप्त की। इसी कड़ी में कलेक्टर डाॅ. भुरे ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने हेतु समिति में आने वाले किसानों से भी सौजन्य मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होने किसानों से उनकी धान की रकबा, धान का उत्पादन, समिति में लाये गये धान की मात्रा आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने किसानों से समितियों में साफ-सुथरा और सूखाकर धान लाने की भी समझाइश दी।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button