छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के समीप निर्माणाधीन उद्यान का अवलोकन

कलेक्टर ने किया पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के समीप निर्माणाधीन उद्यान का अवलोकन

मुंगेली सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज जिले के पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के समीप 1 करोड़ 59 लाख रूपए की लागत से निर्माणाधीन उद्यान (गार्डन) का अवलोकन किया। इस

 

अवसर पर उन्होने उद्यान निर्माण के लिए निर्मित नक्शे का अवलोकन भी किया। उन्होने कहा कि उद्यान निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्माणाधीन उद्यान का निर्माण कार्य को निर्धारित नियमों

 

और निर्धारित समय में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये है। इसके पूर्व उन्होने भ्रमण कर एक-एक कार्यो का अवलोकन भी किया और एक-एक बिंदुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका

 

अधिकारी श्री राजेंद्र पात्रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि बच्चों के खेलकूद और मनोरंजन के लिए उद्यान का निर्माण लगभग पांच एकड़ क्षेत्र में किया जा रहा है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button