छत्तीसगढ़

*विशाखापटनम-अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस में 01 स्लीपर एवं 01 एसी-3 इकॉनमी कोच की सुविधा |*
*अधिकाधिक यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा।*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट – 24 अगस्त 2024
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है | इसी क्रम में रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 20807/20808 विशाखापटनम-अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस में 01 स्लीपर एवं 01 एसी-3 इकॉनमी कोच की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस में 03 सितंबर 2024 से तथा गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम एक्सप्रेस में 07 सितंबर 2024 से उपलब्ध रहेगी | इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button