छत्तीसगढ़

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्त्व में नगर पंचायत बोदरी को मिला नगर पालिका का दर्जा।*

*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्त्व में नगर पंचायत बोदरी को मिला नगर पालिका का दर्जा।*
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा।*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिल्हा विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत बोदरी अब नगर पंचायत नहीं बल्कि अब नगर पालिका के नाम से जाना जाएगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा के नेतृत्त्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आवेदन देकर मांग रखी गयी थी कि नगर पंचायत बोदरी नगर पालिका का दर्जा दिया जाए। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मांग पर स्वीकृति देते हुए नगर पंचायत बोदरी को नगर पालिका का दर्जा दिया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नगरी निकाय मंत्री अरुण साव को धन्यवाद ज्ञापित कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी और उन्होंने कहा कि इस जनहितैषी निर्णय ने हमारे क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर दिया। इस स्वीकृति से बोदरी का विकास एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा, जिससे नागरिकों की सुविधाएं बढ़ेंगी और समग्र विकास को नया आयाम मिलेगा। अब हमारा क्षेत्र और भी समृद्ध और स्वावलंबी बनेगा। इस महत्वपूर्ण कदम से विधानसभा बिल्हा में विकास का पहिया और तेजी से घूमेगा और क्षेत्र में लगातार विकास होते रहेंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button