देश दुनिया

कलेक्टर की कार्रवाई का असर: शहर के बाहर से होगा बसों का संचालन, संचालकों ने लिखित में दिया आश्वासन

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर प्रशासन कर कार्रवाई का तत्काल असर दिखाई दिया। शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से की गई इस कार्रवाई के तहत बस संचालकों ने लिखित में आश्वासन दिया है। बस संचालक अब से लंबी दूरी की बसों का संचालन प्रशासन के निर्धारित स्थानों से ही करेंगे। शहर के मध्य स्थित विभिन्न स्थानों से लंबी दूरी की बसों का संचालन हो रहा था, जिसके कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ रही थी और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा था। इन बस संचालकों को पहले भी चेतावनी और मोहलत दी गई थी। लेकिन वे कोई ठोस कदम नहीं उठाए रहे थे। कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया।इस अभियान के तहत विभिन्न एजेंसियों के दफ्तरों को सील कर दिया गया और बस संचालकों पर दबाव बनाया गया कि वे निर्धारित स्थानों से ही बसों का संचालन करें। इस सख्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप, बस संचालकों ने लिखित में अपनी सहमति दी कि वे अब से शहर के बाहर निर्धारित स्थानों से ही बसों का संचालन करेंगे। यह निर्णय शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button