छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई
खंडेलवाल महिला मंडल ने मनाया संक्रांति उत्सव

भिलाई। खंडेलवाल महिला मंडल की अध्यक्ष रश्मि ताँबी ने बताया की आज उन्होंने अपने समाज की महिलाओं के साथ संक्रांति उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जिसमे सभी महिलाओं का स्वागत हल्दी- कुमकुम लगाकर किया। कार्यक्रम में महिलाओं की लेमन स्पून रेस प्रतियोगिता हुई जिसमे सभी महिलाओं ने भाग लिया और बहुत इंजॉय किया। कार्यक्रम में हाउजी और म्यूजिकल चेयर का भी आयोजन किया गया। महिला मंडल की उपाध्यक्ष -आराधना घिया, सचिव -वर्षा बढ़ाया, कोषाध्यक्ष-सीमा गुप्ता तथा कार्यकारिणी सदस्य-रचना कूलवाल, रानू बढ़ाया, रिया बढ़ाया, और अंजली खुटेटा का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान था।