छत्तीसगढ़

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाईन आवेदन 16 सितंबर तक

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाईन आवेदन 16 सितंबर तक

कवर्धा, 22 जुलाई 2024। जवाहर नवोदय विद्यालय कबीरधाम में शिक्षा सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 16 सितंबर 2024 तक आमंत्रित किए है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रभाकर झा ने बताया कि कबीरधाम जिले के अंतर्गत सत्र 2024-25 में सभी सरकारी और गैर-सरकारी प्राथमिक विद्यालयों की कक्षा पांचवी में अध्ययनरत विद्यार्थी होना चाहिए। उन्होंने बताया कि कबीरधाम जिले के निवासी और जिनकी जन्मतिथि 01 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के मध्य हुआ हो। चयन परीक्षा 18 जनवरी 2025 के लिए निःशुल्क ऑनलाईन फार्म भरने के लिए वेबसाईट www.navodaya.gov.in/ https://cbseitem.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration पर लाग इन कर सकते है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button