Uncategorized

क्यों खास है इस बार सावन का पहला सोमवार, इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Sawan Month 2024 Rashifal And Upay In Hindi: सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस महीनें में चारों ओर शिव की भक्ति का माहौल देखा जाता है। कहीं भर शिव का रुद्राभिषेक तो कहीं पर पार्थिव मूर्तियों का पूजन तो कहीं पर महामृत्यूजंय का जप एवं पूजना देखा जाता है। वहीं सावन के महीने में जब बात सोमवार की आती है तो यह और भी पावन हो जाता है।

आपको बता दें कि भगवान शिव को प्रसन्न करने का यह बहुत ही सुंदर अवसर है। इस माह में प्रतिदिन रुद्राभिषेक होता है। शिवपुराण की कथा का श्रवण बहुत ही पुण्यदायी है। प्रत्येक दिन का आरम्भ शिवलिंग पर जलाभिषेक से करें। ॐ नमः शिवाय का निरंतर जप करें। इस माह में दान पुण्य करें।

इस बार सावन महीने की शुरूआत और अंत दोनों ही सोमवार के दिन से हो रहा है। पूरे महीने में इस बार पांच सावन सोमवार भी पड़ेंगे जिससे इनका महत्व और बढ़ जाता है। तो इस महीने राशिफल के अनुसार किस राशि का कैसा समय रहेगा यहां जानते हैं।

मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल है। यह माह धन प्राप्ति के लिए बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें। शहद से करवाएं भगवान शिव का अभिषेक तथा गाय को गुड़ खिलाएं। मेष राशि के लोग शिवलिंग पर चांदी का चन्द्रमा चढ़ाएं।

वृष राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र है। यह श्रावण माह धन व ऐश्वर्य देगा। संतान उन्नन्ति करेगी। शिवलिंग पर इत्र व गंगा जल अर्पित करें। चावल का दान करें। दुग्ध से भगवान का अभिषेक करें। नित्य दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

मिथुन राशि

स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।नए व्यावसायिक अनुबंध बनेंगे। कुशोदक से रुद्राभिषेक करें। गौशाला अवश्य जाएं। गाय को पालक खिलाएं। शिवपुराण पढ़े। नित्य अन्न का दान करें। इस राशि का स्वामी बुध है। गणेश जी की उपासना भी करें।

कर्क राशि

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा है। दूध से भगवान का अभिषेक करें। धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। मित्रों से लाभ मिलेगा। चांदी का चंद्रमा भगवान को चढ़ाएं। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

सिंह राशि

इस राशि का स्वामी सूर्य है। पॉलिटिक्स, बैंकिंग व प्रशासन फील्ड के जातक लाभान्वित होंगे। शिवमंदिर में श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ करवाएं। शहद से रुद्राभिषेक कराएं। नित्य शिवपुराण का पाठ पुण्यदायी है।

कन्या राशि

इस राशि का स्वामी बुध है। बुध वाणी का कारक ग्रह है। टीचिंग,एक्टर, बैंकिंग व मीडिया फील्ड के लोग लाभ में रहेंगे। कुशोदक से शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करवाएं। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। प्रत्येक सोमवार का व्रत रहें।

तुला राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र है। आईटी व बैंकिंग के लोग सफल रहेंगे। धार्मिक यात्रा होगी। शिवलिंग को इत्र से स्नान कराएं। चावल तथा चीनी का दान करें। दही से रुद्राभिषेक करें।

वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी मंगल है। रियल स्टेट व फाइनेन्स फील्ड के जातक लाभान्वित होंगे। गन्ने के रस से रुद्राभिषेक कराएं। मसूर की दाल का दान करें।पार्थिव का शिवलिंग बनाकर नित्य पूजन करें।

धनु राशि

इस राशि का स्वामी गुरु है। स्टूडेंट्स प्रोग्रेस करेंगे। धन का आगमन होगा। कई पवित्र नदियों के जल से रुद्राभिषेक कराएं। किसी शिव मंदिर में अखंड श्री रामचरितमानस का पाठ कराएं।

मकर राशि

इस राशि का स्वामी शनि है। जॉब में प्रोग्रेस है। बिजनेस में प्रोग्रेस है। अखंड श्री रामचरित मानस का पाठ कराएं। तिल का दान करें। गंगा जल से भगवान का रुद्राभिषेक कराएं।

कुम्भ राशि

शनि इसी राशि में रहकर सफलता देंगे। बिजनेस में तेज लाभ होगा। जॉब में भी उन्नति है। कुशोदक से रुद्राभिषेक कराएं। अन्न दान करें। दुर्गासप्तशती का पाठ प्रत्येक मनोकामनाओं को पूर्ण करेगा।

मीन राशि

इस राशि का स्वामी गुरु है। छात्रों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब व बिजनेस में प्रोग्रेस है। गाय के दूध से रुद्राभिषेक कराएं। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। प्रतिदिन शिवपुराण का पाठ करें।

read more: बिहार में कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए नीतीश ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई

read more: रुपया सात पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 83.70 प्रति डॉलर पर बंद

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button