Uncategorized

रोजगार के अवसर से पहले युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ कवर्धा- जिले के शिक्षित युवाओं को बैकिंग (बैंकिग प्रतिनिधि), हैंडपंप सुधारक और सोलर पैनल सुधारक जैसे तकनीकी क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर देने और उन्हें रोजगार के लिए दक्ष बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। जिले के शिक्षित युवक और युवतियों को रोजगार के यह अवसर मुख्यमंत्री कौशल विकास के माध्यम से दिए जाएंगे। रोजगार के अवसर से पहले युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने मुख्यमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम के अधिकारियों को बैकिंग सहित अन्य तकनीकी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर देने से पहले उनके लिए प्रशिक्षण के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देना ही लक्ष्य नहीं अपितु उन्हें रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराना भी है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button