छत्तीसगढ़

बाइक की ठोकर से बच्चा घायल

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ तिल्दा-नेवरा-  नगर के समीप तिल्दा थाना के अंतर्गत ग्राम सभाओं में चार साल के बच्चा पुष्कर वर्मा बाइक की ठोकर से घायल हो गया। वह अपनी मां के साथ मोहल्ले के ही किराना दुकान से सामान लेकर वापस घर आ रहा था। इसी दौरान तिल्दा से ग्राम भैंसा की ओर जा रहे मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एचएन 4829 के अनिल वर्मा ने अपने मोटरसाइकिल को तेजी से व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रोड पार कर रहे बच्चे को ठोकर मार कर चोटिल कर दिया। पुष्कर को दाहिने हाथ में चोट आई है। घटना के तुरंत बाद बच्चे को इलाज के लिए तिल्दा लाया गया।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button