Uncategorized

मैग्नेटिक स्ट्रीप वाले एटीएम कार्ड एक जनवरी से बंद हो चुके है लेकिन नए कार्ड के पिन नंबर जारी नहीं हो पा रहा

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार- मैग्नेटिक स्ट्रीप वाले एटीएम कार्ड एक जनवरी से बंद हो चुके है लेकिन नए कार्ड के पिन नंबर जारी नहीं हो पा रहा है। ये पिन नंबर जनरेट करने में तकनीकी दिक्कतें आ रही है। ऐसे में लोग नया कार्ड चालू नहीं होने से परेशान है। लोगों का कहना है कि एटीएम में कार्ड स्वैप कर पिन जनरेट करने की कोशिश कर रहे है लेकिन मोबाइल पर ओटीपी का मैसेज नहीं आ रहा है। कई लोग पिछले 3-4 दिनों से प्रयास कर रहे है, लेकिन पिन जारी नहीं हो पा रहा है।

गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइड लाइन के अनुसार देशभर में सभी बैंकों ने 31 दिसंबर की रात को मैग्नेटिक स्ट्रीप वाले एटीएम कार्ड बंद कर दिए थे। हालांकि बैंकों ने खाताधारकों को एटीएम कार्ड समय पर पहुंचा दिए लेकिन लोगों ने कार्ड चालू नहीं किए। अब एक जनवरी को पुराने कार्ड ब्लॉक हुए तो एक साथ बड़ी संख्या में लोग कार्ड शुरू करने में जुटे है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/999319911

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button