Uncategorized

विधानसभा चुनाव संबंधी व्यय लेखा के अंतिम निराकरण के लिए आज नौ जनवरी को लेखा समाधान बैठक आहूत की गई है

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़  बलौदाबाजार- विधानसभा चुनाव संबंधी व्यय लेखा के अंतिम निराकरण के लिए आज नौ जनवरी को लेखा समाधान बैठक आहूत की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जेपी पाठक की अध्यक्षता में यह बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में साढ़े 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चलेगी। व्यय प्रेक्षक टी.शंकर विशेष रूप से इस बैठक में शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव के सभी प्रत्याशियों अथवा उनके अभिकर्ताओं को इस बैठक में शामिल होना अनिवार्य किया गया है। सभी को लिखित सूचना जारी करने के साथ ही दूरभाष पर भी सूचित कर दिया गया है। जिला कोषालय अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि बैठक में व्यय लेखा संबंधी प्रत्याशियों की समस्याओं का अंतिम रूप से निराकरण किया जाएगा। चुनाव आयोग को खर्च संबंधी पूरा विवरण भेजने के पहले पूरी बात उनकी जानकारी में रहेगी। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को स्वयं अथवा अभिकर्ताओं के जरिए बैठक में शामिल होने की अपील की है।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button