छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भिलाई इस्पात संंयंत्र के ओर हैंडलिंग प्लांट ने वैगन के अनलोडिंग, मटेरियल डिस्पैच में दर्ज किया सर्वश्रेष्ठ मासिक कीर्तिमान: Bhilai Steel Plant-side handling plant records best monthly record in wagon unloading, material dispatch

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के ओर हैंडलिंग प्लांट ने जनवरी, 2021 को 12768 वैगनों की अनलोडिंग कर फरवरी, 2020 को 12602 वैगनों की अनलोडिंग के पिछले रिकॉर्ड को ध्वस्त करने में कामयाब हुआ है। इसी प्रकार जनवरी, 2021 को 843782 टन मटेरियल की अनलोडिंग कर फरवरी, 2020 को 823745 टन मटेरियल की अनलोडिंग के पिछले रिकॉर्ड को ध्वस्त कर अबतक का सर्वश्रेष्ठ मासिक अनलोडिंग का नया रिकॉर्ड दर्ज किया। इसी क्रम में ओर हैंडलिंग प्लांट ने जनवरी, 2021 को 878420 टन मटेरियल का डिस्पैच कर दिसम्बर, 2020 में 873800 टन मटेरियल डिस्पैच के पिछले रिकॉर्ड को ध्वस्त कर अबतक का सर्वश्रेष्ठ मासिक डिस्पैच का कीर्तिमान स्थापित करने में सफल हुआ है। इसी प्रकार जनवरी, 2021 को 1722202 टन मटेरियल की हैंडलिंग कर दिसम्बर, 2020 को 1700094 टन मटेरियल हैंडलिंग के पिछले रिकॉर्ड को ध्वस्त कर अबतक का सर्वश्रेष्ठ मासिक मटेरियल हैंडलिंग का नया रिकॉर्ड दर्ज किया।
मुख्य महाप्रबंधक (ओएचपी) बी एल चांदवानी ने ओएचपी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अनलोडिंग, डिस्पैच व मटेरियल हैंडलिंग के इन मासिक रिकॉर्डों का श्रेय हमारी ओएचपी टीम के बेहतर प्लानिंग और उत्कृष्ट रणनीति को जाता है। ओएचपी की समर्पित टीम ने अपने सामूहिक प्रयासों से विभिन्न विभागों के लिए लगातार कच्चेमाल की समय पर आपूर्ति बनाई रखी है। इन उपलब्धियों के लिए मैं ओएचपी के प्रत्येक सदस्य को बधाई देता हूँ।   पिछले रिकॉर्ड को लगातार तोड़कर एक नया मापदंड स्थापित करके ओएचपी बिरादरी ने  अधिकतम उपकरण उपलब्धता और समय पर निरीक्षण सुनिश्चित कर रहा है। ओएचपी द्वारा कर्मचारियों को सुदृढ़ता के साथ आईएमएस मानकों का पालन कराने, व्यवहार आधारित सुरक्षा द्वारा संवेदनशील बनाने और ओएचपी के लक्ष्यों और दृष्टिकोण के प्रति जागरूक कराने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ओएचपी टीम अपने उपभोक्ता शॉप्स सिंटर प्लांट्स, ब्लास्ट फर्नेसेस, स्टील मेल्टिंग शॉप्स और रिफ्रेक्टरी मटेरियल प्लांट्स के लिए लगातार कच्चेमाल की आपूर्ति करने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button