Uncategorized

#SarkarOnIBC24: जीवंत हुआ नालंदा..800 साल बाद गौरव लौटा, पीएम मोदी ने नए परिसर का किया उद्घाटन

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में कभी ज्ञान और शिक्षा का केंद्र रहा नालंदा विश्वविद्यालय करीब 800 साल बाद फिर से जीवंत हो उठा है। भारत सरकार ने राजगीर के पास विश्वविद्यालय का नया कैंपस बनाया है। जिसका पीएम मोदी ने बुधवार को लोकार्पण किया। हम आपको इस कार्यक्रम से जुड़ी कुछ तस्वीर दिखा रहे हैं।

Read More: सोम डिस्टिलरी पर मोहन सरकार की बड़ी कार्रवाई, बाल मजदूरी मामले में फैक्ट्री का लाइसेंस निलंबित 

नालंदा विश्वविद्यालय के ये अवशेष इतिहास का बस एक हिस्सा भर नहीं है। बल्कि ये देश की महान् विरासत है। जिसे संजोने की केंद्र सरकार की कोशिश धीरे-धीरे परवान चढ़ रही है। 17 देशों की मदद से भारत सरकार ने राजगीर के पास नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का निर्माण किया है। जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन किया। इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत 17 देशों के राजदूत मौजूद रहे। जहां के विद्यार्थी कभी प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय में पढने आते थे। इस मौके पर पीएम मोदी ने नालंदा के प्राचीन गौरव को याद किया। वही बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने नालंदा को ज्ञान के एक बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की बात कही।

Read More: UGC-NET 2024 exam cancelled: शिक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, UGC-NET 2024 की परीक्षा रद्द करने का किया ऐलान, सीबीआई जांच का आदेश 

नालंद विश्वविद्यालय प्राचीन भारत में ज्ञान और दर्शन का सबसे बड़ा केंद्र था। जिसे कई शताब्दियों बाद संवारने में कामयाबी मिली है। उम्मीद है आशा है ज्ञान और दर्शन का ये केंद्र आधुनिक भारत में ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति से तालमेल बिठाकर देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button