छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

क्षत्रिय महासभा के मार्गदर्शक बने इस्पात नगरी के पत्रकार

अखिल भारतीय महासभा का किया गया विस्तार

भिलाई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने छत्तीसगढ़ में युवा को समाज से जोडऩे के लिए पत्रकारों को मार्गदर्शक मंडल का संरक्षक बनाया गया है। वे समय-समय पर युवाओं को और समाज को मार्गदर्शित भी करेंगे। प्रदेश चित्र के मार्गदर्शक मंडल के संरक्षक में पत्रकार गण अरविंद सिंह, सुधीर सिंह और खिलावन सिंह चौहान को बनाया गया है। समाज ने इन प्रतिष्ठित लोगों को मार्गदर्शक मंडल का संयोजक बनाया है। जो युवा पीढ़ी को मार्गदर्शित करेंगे। साथ ही उल्लेखनीय कार्य करने वालों युवाओं को समाज से जोडऩे का भी काम करेंगे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला विरांगना के प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। भिलाई की श्रीमती सरोज सिंह को प्रदेश सचिव, राजनांदगाँव की सुश्री शिवानी सिंह परिहार को यूथ विंग की प्रदेश सचिव और रायपुर की कु.अनु सिंह को कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
युवा प्रदेश अध्यक्ष शाश्वत ठाकुर और प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह की सहमति से प्रकाश सिंह को भिलाई जिला अध्यक्ष और रवि राजपूत को भिलाई जिला महासचिव बनाया गया है।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने राष्ट्रीय पदाधिकारी का विस्तार किया है। क्षत्रिय महासभा ने रायपुर के संतोष ठाकुर को राष्ट्रीय संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है। इनके साथ ही छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह पूर्व सांसद, प्रतापढ़, यूपी, नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं कोषाध्यक्ष  बच्चन सिंह राणा नई दिल्ली, राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू लखनऊ, युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.भार्गव नईदिल्ली, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम बस्तर एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दया सिंह भिलाई की सहमति से संतोष ठाकुर को राष्ट्रीय संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button