Uncategorized

Landslide In Mizoram: बारिश और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 27 लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

मिजोरम। Landslide In Mizoram: इन दिनों चक्रवात तूफान रेमल ने तबाही मचा रखी है। वहीं मिजोरम में रेमल चक्रवात के प्रभाव के चलते मूसलाधार बारिश और भूस्खलनों में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि इनमें से 13 की मृत्यु पत्थर खदान धंसने से हुई है, जबकि कई लोगों के लापता होने की भी खबर सामने आई है।

Read More: Tornadoes In America: बवंडर का कहर… तेज हवाओं ने फ्लाइट को धकेला, गेट से दूर निकला विमान, सामने आया वीडियो

आपदा प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों ने इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा, “अब तक दस लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं और कई दूसरे लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। वहीं जिलों के बीच वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। भारी भूस्खलन और भारी बारिश की वजह से कई इमारतें, घर, सड़कें और पुल बह गए हैं।

Read More: Zahid waseem Passed away: ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम के पिता का निधन.. लिखा ‘अल्लाह उन्हें उनके गुनाहों के लिए माफ कर दें, आप सब दुआ करें’

बुलाई इमरजेंसी बैठक

वहीं इस हादसे के बाद स्कूल-सरकारी दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही CM ने इमरजेंसी बैठक बुलाई जिसमें प्राइवेट कंपनियों को कर्मचारियों से घर से काम लेने कहा गया। वहीं इस बैठक में गृह मंत्री, मुख्य सचिव और कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की। सीएम लालदुहोमा ने राज्य आपदा राहत कोष के लिए 15 करोड़ रुपये की घोषणा की है। CM ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता ऐलान किया गया है।

Read More: PM Modi Today Program : पीएम मोदी का बंगाल और ओडिशा दौरा आज, एक के बाद एक चार सभाओं को करेंगे संबोधित

 राष्ट्रपति ने जताया दुख

Landslide In Mizoram: इस हादसे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। कहा कि,’मिजोरम में आइजोल के पास पत्थर की खदान ढहने से लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं बचाव और राहत कार्यों की सफलता के लिए प्रार्थना करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’

 

 

 

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button