छत्तीसगढ़

केंद्र सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियां बेमिसाल हैं : धरमलाल कौशिक

छत्तीसगढ़/बिलासपुर
झारखंड की लोकसभा जमशेदपुर के अंतर्गत के विधानसभा पोटका में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक।
जमशेद लोकसभा अंतर्गत पोटका विधानसभा बीजेपी कार्यालय में बुधवार को चुनावी रणनीति की वार्ता को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक रंजनीश सिंह शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कौशिक ने कहा सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में पहले मतदान फिर जलपान पर कार्य करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को पुनः एक बार देश के प्रधानमंत्री पद पर आसिन कराने को लेकर अपने प्रिय प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को क्रम संख्या एक कमल पर बटन दबाकर बिजयी बनाने के संकल्प के साथ आप क्षेत्र में जाए। धरमलाल कौशिक ने कहा नरेंद्र मोदी के कारण आज कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, पिछले 9 वर्षों को सभी जनकल्याणकारी योजना और उपलब्धियाँ बेमिसाल है। बीजेपी की सोच के कारण देश में दो संविधान और दो विधान समाप्त हुई। बीजेपी की सरकार ने अपने वादे में अमल करते हुए अलग झारखंड राज्य बनाया। कांग्रेस ने अलग राज्य के आंदोलन को तोड़ने का कार्य किया। जेएमएम और अन्य नामधारी पार्टियों के आंदोलन को खरीदने का कार्य किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुंजन यादव, उपेंद्र नाथ सरदार, मनोज राम, सूरज मंडल आदि संग मंडल पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button