छत्तीसगढ़

वृद्धजनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- श्री मोहले आनंदाश्रम का लोकार्पण मुंगेली जिले के समाचार प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिदिन आनंदाश्रम में उपलब्ध करायेंगे निःशुल्क समाचार पत्र

वृद्धजनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- श्री मोहले
आनंदाश्रम का लोकार्पण
मुंगेली जिले के समाचार प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिदिन आनंदाश्रम में उपलब्ध करायेंगे निःशुल्क समाचार पत्र


मुंगेली सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा है कि वृद्धजनों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उनके आशीर्वाद और बताये गये रास्ते पर चलकर हर व्यक्ति आगे बढ़ता है। श्री मोहले आज मुख्य अतिथि के आसंदी से

 

मुंगेली जिला मुख्यालय के समीप ग्राम रामगढ़ में वृद्धजनों के लिए 39 लाख 14 हजार रूपए की लागत से नवनिर्मित आनंदाश्रम के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बघेल ने की।

 

मुख्यमंत्री श्री मोहले ने कहा कि मुंगेली जिले में वृद्धजनों के लिए आनंदाश्रम का प्रारंभ किया गया है, जो हर्ष और खुशी की बात है। उन्होने आनंदाश्रम प्रारंभ करने के लिए कलेक्टर एवं जिला प्रशासन को अपनी बधाई दी। उन्होने कहा कि यहां आनंदाश्रम होने से सबके मन में प्रसन्नता झलक रही है। उन्होने कहा कि बुजुर्गो की सेवा भगवान की सेवा के समान है। उन्होने कहा कि वृद्ध हो जाने के पश्चात वृद्धजन अपने आप को असहाय महसूस करते है। उन्हें एकांकीपन का अनुभव नहीं हो। इस हेतु उन्होने वृद्धजनों का समुचित देखभाल करने की बात कही। इसके अलावा वृद्धजनों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन होनी चाहिए। जिससे वृद्धजन मन लगाकर आनंदाश्रम में रह सकेंगे। इस अवसर पर श्री मोहले ने वृद्धजनों से सौजन्य मुलाकात की और उनकी हालचाल जाना। शुभारंभ समारोह को जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बघेल ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि आनंदाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को अपनापन का एहसास होनी चाहिए। वृद्धजनों को अपनापन का एहसास दिलाना एक सामाजिक दायित्व है। उन्होने कहा कि वृद्धजन बच्चों की भांति होते है। बच्चों की तरह ही उनकी सेवा होनी चाहिए। उन्होने कहा कि आनंदाश्रम में वृद्धजनों का घर जैसे सम्मान मिलना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि वृद्धजन हमारे पथप्रदर्शक होते है। उनके आशीर्वाद से हमें सफलता मिलती है।
कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि वृद्धजनों के पास अनुभवों का खजाना होता है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज आगे बढ़ता है। उन्होने कहा कि मुंगेली जिले में वृद्धाश्रम की मांग बहुत दिनों से की जा रही थी। यह मांग सबकी सहयोग से आज पूरी हो गई है। अब वृद्धजनों को कही भी भटकना नहीं पड़ेगा। यहां उन्हे घर जैसी सुविधा मिलेगी और वे मन लगाकर यहां रह सकेंगे। समारोह को वरिष्ठ नागरिक संघ के श्री सोलंकी और ग्राम रामगढ़ के सरपंच श्री संजय सोनी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर दैनिक नवभारत के श्री योगेश शर्मा, हरिभूमि के श्री जयकुमार ताम्रकार, नवप्रदेश के श्री सुशील शुक्ला सहित विभिन्न समाचार प्रतिनिधियों ने आनंदाश्रम में प्रतिदिन निःशुल्क समाचार पत्र उपलब्ध कराने की बात कही। इसी तरह श्री हेमेंद्र गोस्वामी ने आनंदाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के लिए ब्लैंकिट और एलईडी टीवी उपलब्ध कराने की बात कही। इसके पूर्व सभी वृद्धजनों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागेश्वरी वर्मा, श्रीमती उर्मिला यादव, श्री लोकराम साहू, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एचके शर्मा, विभिन्न समाचार पत्रों के प्रतिनिधि सहित वृद्धजन और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button