Baisakhi 2024: बैसाखी का पर्व आज, श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में लगाई आस्था की डुबकी, जानें क्या है इस दिन का महत्व

Baisakhi 2024: बैसाखी पंजाब राज्य में सिख समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है। देश-विदेश में बैसाखी के अवसर पर, विशेषकर पंजाब में मेले लगते हैं। लोग सुबह-सुबह सरोवरों और नदियों में स्नान कर मंदिरों और गुरुद्वारों में जाते हैं। लंगर लगाए जाते हैं। बैसाखी का त्योहार मुख्य रूप से किसानों को समर्पित है।
वहीं बैसाखी के इस खास मौके पर आज हरिद्वार में गंगा नदी में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। बैसाखी के पावन अवसर पर लोगों ने आस्था की पवित्र डुबकी लगाई और पूजा अर्चना कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। बता दें कि इस दिन किसान अपने पूरे साल में हुई फसल के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करते हैं और कटाई करके घर जाते हैं। इस दिन दान का भी बहुत महत्व होता है। दान करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
क्या है महत्व
Baisakhi 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह ने वैशाख माह की षष्ठी तिथि के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसी दिन मकर संक्रांति भी थी। इसी कारण से बैसाखी का पर्व सूर्य की तिथि के अनुसार मनाया जाने लगा। सूर्य मेष राशि में प्राय: 13 या 14 अप्रैल को प्रवेश करता है, इसीलिए बैसाखी भी इसी दिन मनाई जाती है।
उत्तराखंड: बैसाखी पर्व के अवसर पर हरिद्वार में हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं ने पावन स्नान किया।#Uttarakhand | #Baisakhi | #Baisakhi2024 | #Haridwar | #HarKiPaudi pic.twitter.com/19Wm3y6UtS
— IBC24 News (@IBC24News) April 13, 2024