छत्तीसगढ़

ग्राम मड़मड़ा में राज्योत्सव का आयोजन आज

   

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ कवर्धा- बोड़ला ब्लाॅक अंतर्गत ग्राम मड़मड़ा में बाल अधिकार संगठन के तत्वाधान में सोमवार को राज्य स्थापना दिवस पर राज्योत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। बाल अधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमन सिंह ठाकुर व जिलाध्यक्ष दुर्गेश जायसवाल ने बताया कि गांव में राज्योत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है। कार्यक्रम शाम 7 बजे से ग्राम पंचायत भवन के पास होगा। इस दिन सुबह योग शिविर भी लगाया जाएगा। इसमें योग प्रशिक्षक लेखूराम चंद्रवंशी लोगों को योग अभ्यास कराएंगे।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

 

Related Articles

Back to top button