MP Unmesh Patil join Shiv Sena UBT: बीजेपी को झटके पर झटका, दिग्गज सांसद ने थामा उद्धव गुट का दामन
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2024/04/MP-Unmesh-Patil-OiHTMX-780x470.jpeg)
महाराष्ट्र। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि देश में सात चरण में मतदान होंगे। वहीं, 4 जून को परिणाम जारी होंगे। गौर करने वाली बात ये है कि जैसे- जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे दल-बदल का सिलसिला और भी बढ़ता जा रहा है। इसी बीच महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।
बता दें कि जलगांव से भाजपा सांसद उन्मेष पाटील महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में शिवसेना(UBT) में शामिल हो गए हैं। बता दें कि इस बार भाजपा ने जलगांव निर्वाचन क्षेत्र से स्मिता वाघ को टिकट दिया है। इससे भाजपा सांसद के समर्थक नाराज हो गए और पार्टी बदलने का फैसला लिया गया।
मुंबई, महाराष्ट्र: जलगांव से भाजपा सांसद उन्मेष पाटील महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में शिवसेना(UBT) में शामिल हुए।#Mumbai | #Maharashtra | #Jalgaon | #BJP | #UnmeshPatil | #ShivsenaUBT | @UnmeshPatilBjp | @ShivSenaUBT_ pic.twitter.com/10p80M1jXO
— IBC24 News (@IBC24News) April 3, 2024