Uncategorized

Ram Navami 2025 Upay: राम नवमी के दिन जरूर करें ये उपाय, जीवन में चल रही परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Ram Navami 2025 Upay Image Credit: IBC24 File

नई दिल्ली। Ram Navami 2025 Upay: हिंदू धर्म में प्रत्येक त्योहारों का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में भगवान राम को आदर्श पुरुष और महान योद्धा के रूप में पूजा जाता है। हर साल भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में रामनवमी मनाई जाती है। वहीं इस साल राम नवमी 6 अप्रैल, 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, भगवान राम की पूजा-अर्चना करते हैं और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेते हैं। वहीं राम नवमी के दिन कुछ उपाय करने से जीवन में चल रही परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

Read More: Ram Navami 2025: बिरले लोग ही जानते हैं भगवान राम के जन्म से जुड़े ये रहस्य 

राम नवमी पर सुबह स्नान-ध्यान के बाद बालकांड का पाठ करें। इससे मनोकामना पूरी होगी।

राम नवमी पर तुलसी के 108 पत्तों पर श्रीराम लिखें और इसकी माला बनाकर भगवान राम को चढ़ाएं। इससे आर्थिक परेशानियां भी कम होंगी।

वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर करने के लिए श्री राम व मां सीता की पूजा व आरती करें।

अगर आपको करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो आज राम नवमी के दिन एक पीले कपड़े में नारियल को लपेटकर राम मंदिर में दान कर दें।

तुलसी माता भगवान विष्णु को बहुत प्रिय हैं, और श्रीराम को विष्णु का अवतार माना जाता है. इस दिन तुलसी के पौधे की पूजा करना, जल अर्पित करना और उसकी परिक्रमा करने से घर में शुभता आती है और पापों का नाश होता है।

Related Articles

Back to top button