छत्तीसगढ़

रिसाली की पार्षद ईश्वरी साहू की MIC सदस्यता समाप्त, महतारी वंदन योजना के फार्म में साइन करने के लिए थे पैसे

भिलाई। रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने महापौर परिषद की सदस्य महिला बाल विकास विभाग और आजीविका मिशन प्रभारी ईश्वरी साहू को हटा दिया है। उन्होंने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए रविवार देर शाम आदेश जारी किया। ईश्वरी साहू वार्ड 15 मौहरी मरोदा से पार्षद चुनाव जीती थी। महापौर शशि सिन्हा ने उन्हें शहर सरकार में शामिल करते महापौर परिषद में शामिल किया था। उल्लेखनीय है कि शशि पर महतारी वंदन योजना के फार्म पर साइन करने के लिए पैसे लेने के आरोप लगे थे। भाजपा पार्षदों ने इसकी शिकायत भी की थी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button