कवर्धा

सांसद श्री संतोष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों ने केन्द्रीय विद्यालय परिसर में किया पौध रोपण

कवर्धा, 20 फरवरी 2024। कबीरधाम जिले के महराजपुर में नवनिर्मित सर्व सुविधायुक्त केन्द्रीय विद्यालय भवन का वर्चुअल लोकार्पण के बाद सांसद श्री संतोष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय परिसर में पौध रोपण किया। सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए हमे अधिक से अधिक पौधे का रोपण करना चाहिए। पेड़ से हमे शुद्ध ऑक्सीजन मिलता है, इसके साथ ही वातावरण संतुलित होता है। पेड़ वर्षा को आकर्षित करता है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, केन्द्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रिय कार्यालय के सहायक आयुक्त श्री रविन्द्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button