देश दुनिया

हेमंत की भाभी के बयान ने सबको चौंकाया, अचानक दिल्ली से पहुंची रांची; बोलीं- गुस्सा आना

रांची। कल्पना सोरेन को सीएम का दावेदार बताए जाने के बाद नाराज चल रहीं हेमंत सोरेन की भाभी और जामा की विधायक सीता सोरेन के तेवर नरम हो गए हैं। वह गुरुवार को दिल्ली से रांची आई और हर हाल में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। सीता सोरेन ने कहा कि वह महागठबंधन सरकार को ही समर्थन करेंगी।

बहुमत परीक्षण होने पर वह समय पर पहुंच जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह अपने पति दुर्गा सोरेन के खून-पसीने से खड़ी पार्टी को छोड़ने का सोच नहीं सकती। नसीहत दिया कि सरकार को अच्छे से काम करना चाहिए। उन्हें हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से बहुत दुख हुआ है।

गलत होता देख गुस्सा आना स्वभाविक- सीता सोरेन  

उन्होंने खुद को परिवार में बड़ा बताते हुए कहा कि गलत होता देख गुस्सा आना स्वभाविक है। उनकी बातों को ठीक तरह से पेश नहीं किया गया। दावा किया कि हमारी सरकार फिर बनेगी। भाजपा को सलाह दी कि उनके नेता राजनीतिक संघर्ष ईमानदारी से करें।उधर, हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन भी विधायकों के साथ एयरपोर्ट पहुंचे। घाटशिला के झामुमो विधायक रामदास सोरेन दिल्ली में इलाजरत हैं। वे शुक्रवार को रांची आ सकते हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button